झांसी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व 15 नवम्बर से 24 नवम्बर तक लगातार धार्मिक आयोजन प्रभात फेरी, नगर कीर्तन गुरुबाणी कीर्तन, लंगर आदि आयोजन किए जा रहे रहे। यह जानकारी शुक्रवार को सीपरी बाजार स्थित गुरुद्वारा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मोहन सिंह भुसारी प्रबंधक गुरुद्वारा, देवेंद्र सिंह चावला अध्यक्ष, अमन सिंह प्रधान सेवक, गुरमीत सिंह चावला प्रधान सेवक गुरुद्वारा नगरा, ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 नवम्बर को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व है, प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास और बड़े धूमधाम से मनाने के लिए लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे है। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक गुरुद्वारा सीपरी बाजार से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी का अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमण हुआ। 21 नवम्बर को नगर कीर्तन दोपहर 4 बजे झोकन बाग से प्रारंभ होकर इलाईट चौराहा, चित्रा चौराहा, गुरु नानकदेव जी चौक, सुभाष मार्किट का भ्रमण करते सीपरी गुरुद्वारा पहुंचेगी। 22 नबंबर को सुबह 8 बजे से आरम्भता श्री अखंड पाठ, इसके बाद गुरुबाणी कीर्तन वीर सत प्रीत सिंह, रात्रि आठ बजे से सीपरी बाजार गुरुद्वारा पर अटूट लंगर, 24 नवम्बर को अखंड पाठ के साथ धार्मिक आयोजन होंगे। दोपहर बाद अटूट लंगर होगा। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन भोपाल से आमंत्रित गतका पार्टी द्वारा द्वारा शास्त्रों का प्रदर्शन एवं श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज झांसी के छात्रों द्वारा बैंड का प्रदर्शन रहेगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन के बाद होने वाले लंगर में हर धर्म का व्यक्ति आमंत्रित है। पत्रकार वार्ता के दौरान परमजीत सिंह मन्नी, अमर जीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, अमर जीत सिंग खनूजा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा