झांसी। नगर विधायक रवि शर्मा का जन्मोत्सव बुधवार को पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह होते ही समाधान कार्यालय पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूल-मालाओं और बुके भेंटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मोत्सव के अवसर पर विधायक रवि शर्मा ने सर्वप्रथम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के बीच उत्साहपूर्वक जन्मदिन का जश्न मनाया। पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया और समर्थकों ने अपने प्रिय विधायक के प्रति स्नेह एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।**सेवा आश्रम में बेसहारा लोगों के बीच मनाया जन्मदिन**झांसी। जन्मदिन के जश्न के बीच विधायक रवि शर्मा ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए हंसारी स्थित ज्योतिनगर मोहल्ले के अपना घर सेवा आश्रम पहुंचकर निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बेसहारा लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों के साथ समय बिताया और उनके बीच खुशियां साझा कीं। उनका यह कदम जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा और मानवीय संवेदना से जोड़ने वाला रहा।इस अवसर पर वीरू यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
