झांसी। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के हर विभाग को दिशा निर्देश दे रहे। लेकिन इन निर्देशों का झांसी के खनिज विभाग में सैंकड़ों की संख्या में बांटे गए बंद लिफाफे मखौल उड़ा रहे है, इन बंद लिफाफों में क्या था इसका रहस्य खनिज विभाग में दिन भर मोबाइल पर बिजी रहने वाला अन्नू जनता है, लेकिन खनिज विभाग के कार्यालय में दिनभर मोबाइल पर बिजी रहने वाला अन्नू किस पोस्ट पर तैनात है, उसकी जानकारी खनिज अधिकारी भी नहीं दे रहे है।अन्नू खनिज विभाग में किस पोस्ट कर है, इतना सवाल सुनते ही खनिज अधिकारी ने मोबाइल फोन ही काट दिया। अधिकारी का अन्नू के नाम सुनते ही फोन कट जाना कही न कही बड़ी गड़बड़ी करने की और इशारा कर रहा है।दीपावली पर्व के चलते 7 और 8 नवम्बर को खनिज विभाग में लगातार लोगों की रेलपेल रही। इस रेलपेल में खनिज विभाग के बड़े अधिकारी से मुलाकात न कर जो भी जाता सीधे अन्नू से ही मुलाकात करता। अन्नू भी धीरे से एक बंद लिफाफा मुलाकात करने वालों के हाथ थमा कर चलता कर देता है। हालांकि उस विभाग में बैठे जिम्मेदार अधिकारी इस बंद लिफाफे के लेनदेन को दर किनार जरूर कर रहे थे, लेकिन कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा तीसरी निगाह सब पर नजर गड़ाए थी। सूत्र बताते है कि इन दो दिनों के अंदर डेढ़ सौ से करीब दो सौ बंद लिफाफे का लेनदेन हुआ जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है, अगर जिम्मेदार अधिकारी इन सीसीटीवी कैमरों का और अन्य बिंदुओं पर जांच करे तो उत्तर प्रदेश सरकार की स्वच्छ छवि बनाने में काफी लाभ मिलेगा और एक बड़ी गड़बड़ी सामने आएगी जिसके चलते भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
