झांसी। उलदन थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व तीन लोगों की हत्या का प्रयास से किए गए हमला के फरार चल रहा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने एक अन्य युवक को भी उस समय हिरासत में लिया जब पुलिस हत्या के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार कर रही तब वह पुलिस से उलझ गया और जमकर अभद्रता की। पुलिस ने उक्त युवक का शांतिभंग में कार्यवाही कर चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को ग्राम नगरौनी निवासी राघवेंद्र सिंह ने उलदन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अक्षय उर्फ हनी और हर्ष यादव ने उस पर व इंद्रपाल और मायादेवी पर हत्या का प्रयास करते हुए लाठी डंडा से हमला किया था। जिसमें तीनों लोग गभीर रूप से घायल हो गए थे। आज उलदन थाना पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का प्रयास कर हमला करने के आरोपी अक्षय उर्फ हनी और हर्ष यादव ग्राम बगरौनी में खड़े है, इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। तभी इनके साथ मौजूद मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी सेनदरी निवासी मयंक यादव ने पुलिस से जमकर अभद्रता करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस ने मयंक को भी हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया और उसके दोनों साथियों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
