
झांसी। किला रोड स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में परम पूज्यनीय गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी का पिच्छिका परिवर्तन भव्य रूप से हुआ। पिच्छिका परिवर्तन समारोह में उपस्थित सभी से माताजी ने धर्म के मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इस दौरान जिनेंद्र भगवान का अभिषेक शांति धारा, मुनि का पूजन विधि विधान से किया। महिलाओं ने शिक्षा प्रद लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। हर एक साधु की पिच्छिका माताजी को भेंट की गई। अध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष एड शिरोमणि जैन, प्रचार मंत्री एड. अनूप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिच्छिका दिगंबर जैन साधुओं के पद रहने वाला मयूर पंखों से बना वह उपकरण है, जिससे सूक्ष्म जीवन हिंसा को रोका जाता है, हर साल उक्त पिच्छिका का परिवर्तन किया जाता है। इस दौरान नवागंतुक मंडलायुक्त कृष्ण कुमार,कमल जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र गौरव जैन ने माताजी को नारियल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी ने भगवान जिनेंद्र के चित्र पर दीप प्रवज्जलित किया। वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पावन वर्षा योग समिति द्वारा आर्यिका विशा श्री माता जी द्वारा आगामी 22 नवंबर को सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में पांच भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित होगा। इस दौरान पिच्छिका समारोह में उपस्थित नवागंतुक मंडलायुक्त कृष्ण कुमार दिगम्बर जैन पंचायत समिति, श्री प्रभु जैनालय समिति, समस्त सामाजिक समस्याएं एवं सकल जैन समाज झांसी ने शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
