झांसी। मऊरानीपुर में गत दिवस फायरिंग में घायल व्यक्ति की घटना के मामले से पर्दाफाश करते हुए घायल व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और खाली खोखा कारतूस बरामद कर लिया। घटना का कारण पुत्र वियोग में गिरफ्तार युवक ने खुद पर पिस्टल से फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक दस नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें एक व्यक्ति गाली गलौज कर हाथ में अवैध तमंचा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला व्यक्ति ग्राम साबुन दुवे चौक निवासी विजय सोनी है, पुलिस ने जब विजय सोनी से पूछताछ की तो पता चला विजय सोनी ने खुद को अपनी पिस्टल से गोली मारकर घायल किया था और पिस्टल छत पर फेंक दी थी। पुलिस के मुताबिक विजय सोनी ने बताया कि उसका पुत्र नोएडा में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था इसी दौरान उसकी छत से गिरने पर मृत्यु हो गई थी। अपने मृतक पुत्र के वियोग में उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली थी। पुलिस ने विजय से घटना में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर अभियुक्त विजय सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
