Home उत्तर प्रदेश डकैती कांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

डकैती कांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

25
0

झांसी। एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों की रोकथाम के निर्देशन में लगी स्वाट और गुरसराय थाना पुलिस की देर रात बदमाशों से आमना सामना होने पर मुठभेड़ हो गई। दोनो ओर से चली गोलियों में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि दूसरा गिरफ्तार हो गया। पकड़े गए दोनो बदमाश गुरसराय में हुई डकैती कांड के आरोपी है।जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों गुरसराय में जैन परिवार के घर हुई डकैती कांड की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित की गई पुलिस टीम स्वाट, गुरसराय, थाना सहित कई पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में लगी थी। देर रात स्वाट और गुरसराय पुलिस का ग्राम नूनार के पास अपराधियों से आमना सामना हो गया। दोनो ओर से चली गोलियों में एक बदमाश अर्जुन निवासी मुस्तारा हमीर पुर को पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। वही दूसरा आरोपी ग्राम नूनार निवासी ने समर्पण कर दिया। पकड़े गए दोनो आरोपियों से तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। दोनो आरोपी गुरसराय में जैन परिवार के घर हुई डकैती कांड की घटना में शामिल थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here