झांसी। अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बन रही पत्नी को पति ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली संजीव रायकवार ललितपुर में रेलवे में ठेकेदारी करता है। उसका पत्नी रेखा से विवाद चलता है। इसके चलते पत्नी रेखा अपने मायके में रहती है। बताया जा रहा है की प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का रेखा की गैर मौजूदगी में संजीव के घर आना जाना रहता है। इस पर देर रात संजीव और रेखा में विवाद हुआ इसके बाद रेखा अपने कमरे में जाकर सो गई। तभी रात को पति संजीव ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वही मौके से पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





