पुत्री को गाली देने पर किया था पति पत्नी पर लाठी डंडा से हमला, हो गई थी पत्नी की मौत, हत्याकांड में चार अभियुक्त गिरफ्तार

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम पर बनी झुग्गी झोपड़ी में गत दिवस रात्रि में हुए झगड़े में चले लाठी डंडा से घायल एक महिला की मौत हो गई थी, वही उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण शराब के नशे में धुत होकर पति पत्नी द्वारा अभियुक्त की पुत्री को गाली गलौज करने पर घटना को अंजाम देना बताया गया है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ सदर सिमरन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवम्बर को रात को डायल 112 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर डबरा जेल रोड व हाल सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे माल गौदाम के पास निवासी विजय अहिरवार ने बताया था कि उसकी व पत्नी शशि के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर दी जिससे उसकी पत्नी चोट लगने पर घायल अवस्था में बेहोश पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय और उसकी पत्नी शशि को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां चिकित्सकों ने शशि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी विकास कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन पर लगी पुलिस टीम ने इस हत्याकांड से जुड़े अभियुक्त रेलवे माल गोदाम के पास निवासी चंदन रायकवार, बरुआ सागर बड़े हार व हाल माल गोदाम निवासी आकाश ऊर्फ विशाल, शनि रायकवार और मीना रायकवार को रेलवे स्टेशन से पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। सीओ सदर ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मुकदमा वादी विजय अहिरवार और उसकी पत्नी अभियुक्त की पुत्री कीर्ति को गाली गलौज कर रहे जिससे आक्रोशित होकर हम सभी ने उनकी मारपीट कर दी। जिससे शशि की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय सभी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *