ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली मां काली की भव्य विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी विदाई

झांसी। शहर में अमावस्या की काली प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन हवन करने के बाद दीपावली की परमा पर विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में काली मां के दर्शन के करने के लिए आतिया तालाब से लेकर लक्ष्मी ताल तक श्रद्धालुओं महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सभी ने मां के दर्शन कर नम आंखों से उन्हें विदाई दी।वार्ड नंबर 58 (गंदी गर के टपरा / चंद्रशेखर आजाद क्षेत्र) और वार्ड नंबर 18 के आंशिक तालपरा, पचकुइया मंदिर कालू राम का हाता, आतिया तालाब, मेहंदी बाग जेडीए कालोनी में दीपावली अमावस्या पर होने वाली मां काली की पूजा के लिए इन स्थानों पर 31 अक्टूबर को अमावस्या की काली मां की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। नौ दिन मां की आराधना करने के बाद दीपावली की अमावस्या पर मां की महानिशा पूजा और रात तीन बजे महा आरती के बाद आज दीपावली की परमा को मां काली की भव्य विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ जयकारे लगाए। विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़े के साथ डीजे की धुन पर मां के जयकारों और धार्मिक गानों पर श्रद्धालुओं ने नाचते झूमते विशेषज्ञ यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन यात्रा में जगह जगह मां की प्रतिमाओं का फूल वर्षा से स्वागत हुआ। विसर्जन यात्रा आतिया तालाब से आशिक चौराहा, खंडेराव गेट, पचकुइया मंदिर चौराहे से मानिक चौक, बड़ा बाजार होते हुए लक्ष्मीतल पहुंची। जहां मां को नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए विसर्जित किया गया।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आवाजाही के लिए सुरक्षा व यातायात संभाला।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *