झांसी। सीपरी बाजार के सरस्वती हिंदू पाठशाला के सामने पड़ी जमीन पर जबरन धमका कर पटाखा बाजार लगाने का आरोप लगाकर भू स्वामी ने पुलिस और प्रशासन से कार्यवाही की मांग करते की है।सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी रमेश अग्रवाल ने थानाध्यक्ष्ष सीपरी बाजार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी सरस्वती हिंदू पाठशाला कॉलेज के सामने जमीन पड़ी है, जिसे सरस्वती इंटर कॉलेज अपनी जमीन बताता था, जिसका न्यायालय से मुकदमा जीत चुका और वह उस जमीन का मालिक है, इसके बावजूद स्कूल के पास रहने वाली एक महिला उक्त जमीन को अपनी बताकर कुछ दबंगों से अवैध रुपए लेकर उसकी जमीन पर अवैध पटाखा बाजार लगवा रही है, इस बात की जानकारी होने पर पांच अक्टूबर को रमेश अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा उक्त महिला दबंगई के बल पर उसकी जमीन पर कुछ अराजक तत्वों के साथ मिलकर दुकानें लगवा रही थी जो पूर्णतः अवैध है, रमेश का आरोप है कि जब उसने अपनी जमीन पर लग रहे पटाखा बाजार की दुकानों को हटाने के लिए कहा तो उक्त दबंग महिला ने उसे अपने कपड़े फाड़ कर झूठे केस में फंसवा देने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
