झांसी। आज डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट ऐसोसिएशन झाँसी के तत्वावधान मे अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल रज्जू की अध्यक्षता में एवं भाजपा वरिष्ठ नेता मनमोहन गेडा के मुख्य आतिथ्य में आगामी ठंड को देखते हुए ज़रूरतमंदों को चप्पल एवं जूते आदि वितरित किए इस अवसर पर मनमोहन गेडा ने कहा की मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य हे ! कार्यक्रम का सुन्दर संयोजन सुनील बिलैया बब्बल ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिनोद कुमार सोनी,डिप्टी जेलर विप्लव श्रीवास्तव आदि के सहयोग के लिए कृष्ण मुरारी गुप्ता राजू ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया नितिन मोदी ,नमन बंसल ,नरेश विजयवर्गीय ,अनुज खर्द विजय बरसेया , अभिषेक गुप्ता एवं आदित्य वर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
