रतनगढ़ की देवी कृपा से आयोजित 17 वा विशाल भंडारा

झांसी। दीपावली के परमा पर रतनगढ़ देवी मंदिर में लगने वाले मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 वा विशाल भंडारा के आयोजन दोपहर से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद का आनंद लिया।सोमवार को ग्राम मैरी तिराहा कानपुर हाइवे मार्ग पर स्व. अशोक यादव की स्मृति में उनके पुत्र जितेंद्र यादव उर्फ जीतू मेरी द्वारा अशोक होटल पर 17 वा विशाल भंडारे का आयोजन दीपावली की परमा पर आयोजित कराया गया। भंडारे का आयोजन करा रहे जितेंद्र यादव उर्फ जीतू मेरी ने बताया कि यह 17 वा विशाल भंडारा समस्त ग्राम मैरी निवासी लोगों द्वारा कराया जाता है, उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के जिला दतिया के रतनगढ़ में विराजमान देवी जी दरबार में दीपावली की परमा पर मेला का आयोजन होता है, यहां झांसी ही नहीं पूरे बुंदेलखंड के लोग इसी रस्ते से होकर गुजरते है, उन सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था कराने के लिए भंडारा का आयोजन करते है, उन्होंने बताया कि यह आयोजन वह काफी समय से करा रहे क्योंकि जब रतनगढ़ देवी मंदिर के पास हादसा हुआ था उस समय उनके परिवार के लोग भी वही थे, लेकिन परिवार के सभी लोग सकुशल वापस अपने घर लौट आए थे इसलिए उनकी देवी के प्रति आस्था है, और इसी आस्था के चलते वह मंदिर आने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन कराते है। इस दौरान कमलेश महाराज, सुनील पड़री, रहीश, ज्ञान सिंह पिछोर, उत्तम यादव विरगुवा, प्रकाश यादव अधिवक्ता, गिरीश अग्रवाल, भवानी सिंह यादव, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *