झांसी। पार्षद सुनील नैनवानी के नेतृत्व में दीपावली के त्यौहार कर सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दीपावली के पावन अवसर पर वार्ड के स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया एवं मिष्ठान वितरित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज भाई साहब एवं सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सफाई हवलदार धीरज एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करना उनके अथक परिश्रम और समर्पण के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
