विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया वरिष्ठ जनों को सम्मानित

झांसी। वरिष्ठ नागरिक एवं पेशनर्स कल्याण समिति के तत्वावधान में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में 85 वर्षीय डा० रवि प्रकाश के साथ ही अन्य वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आरम्भ भगवान विश्वकर्मा, भारतमाता तथा मा. दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविन्द सोनी एड प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। । विशेष अतिथि के रूप में रामपाल सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन मुन्ना लाल प्रदेश मंत्री द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री सन्त प्रकाश वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की केन्द्रीय आजीवन सदस्यता लगभग 8000 को हो गयी है। इसके अतिरिक्त अलग उद्योगों के लगभग 24 अखिल भारतीय सेवानिवृत्त पेंशनर हमारे साथ जुड़े हैं। वरिष्ठ नागरिकों की कुल संख्या करीब 15 करोड़ है। इस अवसर पर कृष्ण प्रसाद पाण्डेय प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय छत्रसाल, श्रीमती सत्या सोनी, रेशू सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *