Home Uncategorized एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर भिक्षावृति बंद कराई जायेगी, हुक्का...

एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर भिक्षावृति बंद कराई जायेगी, हुक्का बार और केविन होंगे बंद

26
0

झांसी। प्रदेश सरकार के निर्देशन में चलाए जा रहे एक युद्ध नशे के विरुद्ध के विरुद्ध अभियान के तहत कार्ययोजना तैयार कर अभियान चलाया जायेगा और जो बच्चे भीख मांगने दिखाई देंगे उनका पुनर्वास कराया जायेगा। वही उन्होंने जिले में चल रहे हुक्का बार और रेस्टोरेंट में खुले केवीनो के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हे बंद करने के निर्देश दिए है।शनिवार को झांसी आए उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कई छोटे छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की छोटे छोटे बच्चों से भिक्षा वृति कराई जा रही है। इसके खिलाफ विभाग और प्रशासन की टीम मिलकर हर चौराहों पर अभियान चलाएंगे और भीख मांगने वाले बच्चों को पकड़ कर उनका पुनर्वास कराएंगे। वही उन्होंने बताया की कुछ लोग धन उगाही के लिए बाल मजदूरी और बच्चों से भीख मंगवाते है, ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराए। उन्होंने बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा वर्ष 2021 से योजना चलाई जा रही जिन बच्चों के माता पिता नही उन्हे ढाई हजार रुपया प्रतिमाह बालक को मिलेगा। वही उन्होंने छोटे छोटे बच्चों स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं को हुक्का की आड़ में दिए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया की वह डीएम और एसएसपी से वार्ता कर हुक्का बार और रेस्टोरेंट में बने केविनो के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हे बंद कराए। उन्होंने बताया की आज वह आंगनबाड़ी केंद्रों और कस्तूरबा का निरीक्षण किया इस दौरान कुछ खामियां मिली जिन्हे दूर करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here