Home Uncategorized आईजी के होमवर्क में नवाबाद थाना पास, माल मुकदमती का जल्द होगा...

आईजी के होमवर्क में नवाबाद थाना पास, माल मुकदमती का जल्द होगा निस्तारण 

203
0

झांसी। आईजी रेंज के चलाए जा रहे वार्षिक निरीक्षण अभियान के दौरान आज नवाबाद थाना होमवर्क में पास हो गया। पिछले निरीक्षणों में थाने में मिली खामियां के चलते हुई कार्यवाही से झांसी पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आज नवाबाद थाना में हुए वार्षिक निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया।

शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि ने वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना नवाबाद में निरीक्षण किया। जहां सबसे पहले उन्होंने पुलिस कर्मियों से वार्ता करते हुए विषम परिस्थिति में भीड़ से कैसे निपटा जाए इस पर वार्ता लाप की। इसके बाद उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र में महिला उत्पीड़न संबंधित आने वाली शिकायतों पर चर्चा करते हुए शिकायती पत्रों की प्रगति आख्या देखी। महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों में सब कुछ सही पाया गया। वहीं उन्होंने एक एरच थाना क्षेत्र आई महिला फरियादी की फरियाद सुनी और उसका निस्तारण किया। इस दौरान आईजी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान सब कुछ संतोष जनक मिला। थानों में दुर्घटना ओर एमबी एक्ट, लावारिश में दाखिल वाहनों की संख्याएं बढ़ती जा रही है, जिसका जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर माल मुकदमती काक निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सीओ सिटी, नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here