झांसी। मोठ थाना में दर्ज डकैती ओर रंगदारी के मुकदमे में पुलिस का शिंकजा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर कसता जा रहा है। पुलिस के कसते शिकंजे को देख आरोपी अनिल यादव ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में लेकर उसे जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह ने भी अपनी न्यायालय में सरेंडर एप्लिकेशन डाल दी है। न्यायालय ने दो दिन बाद की तारीख लगाई है।
आपको बता दे कि पिछले माह मोठ थाना में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव सहित अनिल यादव ओर एक अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने, 32 हजार की डकैती ओर मारपीट की आरोप में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पूर्व विधायक का खास अशोक गोस्वामी को गिरफ्तार कर डकैती के आठ हजार रुपए ओर पैतीस लाख की नकदी बरामद की थी। पुलिस ने अशोक को जेल भेज दिया था। इधर अनिल यादव ओर पूर्व विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने बीस करोड़ की संपत्ति कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया था। पुलिस का शिकंजा कसता देख आज आरोपी अनिल यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहीं मुख्य आरोपी पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह ने न्यायालय सरेंडर एप्लिकेशन डाल दी है। न्यायालय ने दो दिन बाद की तारीख लगाई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

