कांग्रेसियो ने सरदार पटेल व इन्दिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

झांसी। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अखण्ड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल ने कहा था कि जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान दिया।पाकिस्तान के दो टुकड़ों करने व किसी भी विदेशी ताकत के सामने न झुकने और देश की एकता और अखण्डता के लिये बलिदान देने वाली प्रथम महिला प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। इस मौके पर अखिलेश गुरुदेव , गौरव जैन, अमीर चंद आर्य, शंभू सेन, मुकेश बादल, प्रीतम सिंह, शाहरुख मंसूरी व कार्तिक पटैरिया, शैलेन्द्र कुमार शीलू, राजकुमार फौजी, रवेश खान, आदि मौजूद रहें।पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, राजकुमार फौजी , शहनबाज हुसैन, रोवेश खान ,महमूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *