झांसी। शुक्रवार को तीन थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान दरोगा सिपाही से हुई अभद्रता के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद अधिवक्ता संघ ने शनिवार को न्यायमूर्ति को पत्र देकर दो नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने मांग रखते हुए बताया कि दर्ज मुकदमे का निस्तारण हो, तीनों थाना प्रभारियों का तबादला और विभागीय जांच के साथ ही जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही हो।झांसी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, महामंत्री छोटे लाल वर्मा ने न्यायमूर्ति सहित कई अधिकारियों को पत्र देते हुए बताया कि थाना सीपरी बाजार, थाना नवाबाद, थाना शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है, साथ ही जेल अधीक्षक द्वारा अधिवक्ताओं से जेल में बंद बंदी से कानूनी मामले वार्ता लाप के दौरान अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया जाता है, उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि उनकी आज तक मांग नहीं मानी गई, आज उन्होंने पत्र के जरिए चेतावनी देते हुए कहा कि तीनों थाना प्रभारियों को नहीं हटाया गया, और जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की साथ ही शनिवार को थाना नवाबाद में दर्ज मुकदमे का निस्तारण नहीं किया गया तो सोमवार से अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
