झांसी। भारतीय कल्चुरी जायसवाल महासभा के आयोजित शपथ ग्रहण समारोह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया।शनिवार को सहस्त्रबाहु कल्चुरी देवा समिति के तत्वावधान में तालपुरा के पास स्थानीय विवाह घर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश भर से कल्चुरी, राय समाज के पदाधिकारी उपस्थित हुए। यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे राय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र का समाज के लोगों ने भव्य स्वागत सम्मान किया। इसके बाद बैठक में समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचाने और समाज के युवाओं को राजनीति में भागीदारी पर मंथन हुआ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
