आवास विकास योजना संख्या 4 को निरस्त कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, 2027 विस का बहिष्कार की दी चेतावनी

झांसी। आवास विकास योजना संख्या 4 को निरस्त कराने की मांग को लेकर आधा दर्जन से अधिक ग्राम वासियों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो सभी विधान सभा 2027 का बहिष्कार करेंगे।शनिवार को आवास विकास योजना 4 संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम कोछा भांवर, टांकोरी, मुसतरा, पिछोर ग्राम के लोगों ने जीवन शाह से प्रदर्शन शुरू करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने जिलाधिकारी के मध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनके गांवों की जमीन को आवास विकास योजना 4 में प्रस्तावित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत क्षेत्र की पूर्ण विकसित, बेशकीमती, आवासीय, व्यवसाई एवं बहु फसली भूमि को शामिल किया जा रहा है, जिससे हजारों किसानों, काश्तकारों, व्यवसायियों, भू स्वामियों, प्लॉट मालिकों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इस वर्तमान स्थान पर इस योजना का चयन पूरी तरह अनुचित है, इससे जनता में भारी असंतोष है, इस प्रकार की योजना से सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस योजना को निरस्त किया जाए। अगर यह योजना निरस्त नहीं हुई तो सभी ग्राम वासी विधान सभा 2027 का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, देवेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *