झांसी। पिछले चार वर्षों से आतिया तालाब पर स्थापित हो रही अमावस्या की मां काली प्रतिमा की आज विधि विधान पूजन के साथ स्थापित कर दिया है। प्रत्येक दिन सुबह और शाम को आरती होगी। दीपावली की रात महाआरती के साथ परमा पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।मुख्याजमान निखिल प्रजापति ने बताया कि आतिया तालाब पर पिछले चार वर्षों से दीपावली की अमावस्या वाली मां काली की प्रतिमा लोक जन कल्याण के लिए स्थापित की जा रही है। इस वर्ष भी अमावस्या की बड़ी महाकाली की प्रतिमा शनिवार की सुबह लाई गई थी, आज विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की गई। निखिल प्रजापति ने बताया कि दीपावली की अमावश्या पर मां काली की होगी महाआरती और परमा वाले दिन होगा लक्ष्मी ताल में विसर्जन।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
