झांसी। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री और महापुरुष बाबा भीमराव अंबेडनर के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी करने वाले अशोक शर्मा, उसकी पत्नी सहित उसके सोशल मीडिया पर जुड़े साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नालंदा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता संतोष दोहरे ने थाना शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि फेसबुक पेज संचालक अशोक शर्मा, उसकी पत्नी प्रियंका शर्मा और अनिल शर्मा की फेसबुक पर जुड़े उसके मित्रों द्वारा फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महापुरुष बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली जा रही साथ ही देश विरोध पोस्ट भी और देश की सेवा में लगी सेना के लिए अपशब्द और अभद्र पोस्ट डाल रहा। जिससे सामाजिक छवि धूमिल हो रही साथ ही देश में विद्रोह जैसा पैदा करने की आशंका हो सकती है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी अनिल शर्मा, उसकी पत्नी प्रियंका और उसके फेसबुक से जुड़े साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
