पुरानी रंजिश के चलते अधिवक्ता व परिवार का उत्पीड़न, रिपोर्ट दर्ज

झांसी। पुरानी रंजिश के चलते अधिवक्ता द्वारा दस वर्ष पूर्व अपना पैतृक आवास छोड़ने के बावजूद दबंग विपक्षी लगातार धमका रहे और घर के सामने गंदगी फेंक रहे। जिसका विरोध करने पर दबंगों द्वारा अधिवक्ता और उसके परिवार के साथ उत्पीड़न मारपीट कर जाती सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्नाव बालाजी रोड ग्राम बेहटा निवासी अधिवक्ता संतोष दोहरे ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सत्र न्यायालय में अधिवक्ता है, और ग्राम बेहटा का मूल निवासी है। वकालत कर अपने जाते समय वर्ष 2010 में उस पर हमला हुआ था। इसके बाद से वह नालंदा कॉलोनी में स्थाई रूप से निवास करने लगा। उसने बताया कि उसके पत्रक निवास बेहटा में घर के सामने रहने वाले दबंग विपक्षी उसके परिवार को परेशान कर रहे उत्पीड़ित कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग विपक्षियों द्वारा उसके घर के सामने गंदगी का ढेर लगाया जा रहा है, जिससे परिवार के लोग परेशान है, इसकी जानकारी मिलने पर वह 2 अक्टूबर 2026 को अपने पुत्र के साथ घर पहुंचा तो परिजनों ने बताया कि विपक्षी लोग परेशान कर उत्पीड़न कर रहे है, घर के सामने गंदगी का ढेर लगा दिया जिससे गांव के अन्य लोग भी गंदगी उनके दरवाजे पर फेंक रहे। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया जब उसने विपक्षियों से मना किया कि वह उसके दरवाजे पर गंदगी क्यों फेंक रहे तो विपक्षियों ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर कहा कि तुम लोग नीची जाति के हो और तुम लोग गंदगी में ही रहना चाहिए ना इसलिए तुम्हारे घर के सामने गंदगी डाली है, विरोध करने पर विपक्षियों ने अधिवक्ता संतोष दोहरे ने बताया विपक्षियों ने उसके पुत्र और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी बृजेश साहू, डब्लू उर्फ लक्ष्मी नारायण, राजेश साहू, जस्मन वर्मा सहित सात आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *