प्रयागराज का युवक झांसी में upsssc pet की परीक्षा में नकल करते पकड़ा

झांसी। Upsssc pet की चल रही परीक्षा की दूसरी पाली में प्रयागराज निवासी युवक सेनेटरी पैड में छिपाकर परीक्षा कक्ष में लाए डिवाइस व अन्य वस्तुओं के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में upsssc pet की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी। शुक्रवार को तीन बजे से पांच बजे वाली पाली में नेशनल हाफिज सिद्धकी स्कूल में प्रयागराज निवासी आकाश पटेल परीक्षा दे रहा है। अधिकारियों और पुलिस को सूचना मिली कि आकाश पटेल के पास से सरसराहट जैसी आवाज आ रही है। इस सूचना पर स्टेटिक मैजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल पहुंचा और जांच पड़ताल की तो आकाश के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ। यह डिवाइस आकाश सेनेटरी पैड में छुपा कर परीक्षा कक्ष में ले गया था और उसी के माध्यम से नकल कर रहा था। अभ्यर्थी आकाश के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *