सीमाएं टूटीं, उड़े होश! UP पुलिस ने MP में घुसकर मारी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जबलपुर से बरामद हुई गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप, उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होनी थी गांजे की सप्लाई

झांसी/जबलपुर। उत्तर प्रदेश की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) झांसी यूनिट ने इतिहास रचते हुए एक ऐसा सनसनीखेज ऑपरेशन अंजाम दिया है, जिससे अपराधियों के होश उड़ गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत झांसी एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में ANTF प्रभारी चंदन पांडे की अगुवाई में टीम ने कई दिनों की कड़ी मेहनत और सटीक निगरानी के बाद मध्य प्रदेश की सीमा में घुसकर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी कार्रवाई की। जबलपुर से 4 करोड़ 35 लाख रुपये मूल्य का 871 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर अंतरराज्यीय तस्करों की कमर तोड़ दी है।दिन-रात की निगरानी और सटीक सुरागकशी से बिछा जालएंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) झांसी के प्रभारी चंदन पांडे पिछले कई दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले इस शातिर गैंग पर लगातार गुप्त रूप से नजर बनाए हुए थे। तकनीकी और जमीनी सुरागकशी के दौरान यह बात सामने आई कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला एक शातिर तस्कर इस बड़े नेटवर्क का मुख्य सदस्य है। यह गैंग न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में क्विंटल के हिसाब से अवैध गांजे की सप्लाई करता था।जैसे ही ANTF झांसी की टीम को यह पुख्ता जानकारी मिली कि गैंग के ये सदस्य उड़ीसा के घने जंगलों से गांजे की बड़ी खेप लोड करके रवाना हो चुके हैं, वैसे ही प्रभारी चंदन पांडे ने बिना एक पल गंवाए एक्शन प्लान तैयार किया।एमपी पुलिस को साथ लेकर की गई ऐतिहासिक कार्रवाईझांसी ANTF की टीम ने लगातार सुरागकशी और पीछा करते हुए सीधे मध्य प्रदेश के जबलपुर में डेरा डाला। इसके बाद स्थानीय जबलपुर पुलिस के साथ पूरी तरह कोऑर्डिनेट करते हुए एक संयुक्त और बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया।थाना गोशलपुर क्षेत्र के अंतर्गत NH-30 पर मुस्कुरा मोड़ के पास घेराबंदी कर इस भारी-भरकम खेप को दबोच लिया गया। सरहद पार जाकर इस तरह के बड़े समन्वय और तालमेल के साथ इतनी भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़े जाने से मादक पदार्थों के सौदागरों में कोहराम मच गया है।ऑपरेशन की मुख्य हाइलाइट्स:कार्रवाई करने वाली टीम: ANTF थाना झांसी (उत्तर प्रदेश) — नेतृत्व: प्रभारी चंदन पांडेघटनास्थल: मुस्कुरा मोड़ के सामने, NH-30, थाना गोशलपुर, जनपद जबलपुर (मध्य प्रदेश)बरामदगी: करीब 871 किलोग्राम अवैध गांजा (अब तक की सबसे बड़ी खेप)अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत: लगभग 04 करोड़ 35 लाख रुपयेधरे गए शातिर तस्कर, उड़ीसा के जंगलों से जुड़ा था रूटइस सफल ऑपरेशन के दौरान ANTF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:धर्मवीर सिंह पुत्र स्व. मान सिंह (निवासी: नगला कलुआ, पोस्ट बुलावा कालिंजरी बेस्वान, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़, उ.प्र.) — जो इस पूरे नेटवर्क का एक अहम मोहरा बताया जा रहा है।दुसरा आरोपी विक्रम करमाकर पुत्र गणेश करमाकर (निवासी: ग्राम पतीराम, थाना बालुरघाट, जनपद दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल)प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि तस्कर इस खेप को सीधे उड़ीसा के जंगलों से लोड करके लाए थे और इसे उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की फिराक में थे।जबलपुर में दर्ज हुआ मुकदमा, आगे भी जारी रहेगा शिकंजाइस सनसनीखेज कार्रवाई के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गोशलपुर, जनपद जबलपुर (मध्य प्रदेश) में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।झांसी ANTF प्रभारी चंदन पांडे के नेतृत्व में की गई इस साहसिक और रणनीतिक कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि खाकी के लिए अपराधियों तक पहुंचना अब दूर की बात नहीं है। इस नेटवर्क के अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस की दबिशें लगातार जारी हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *