झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गए जेल चौकी प्रभारी और सिपाही के साथ मारपीट, अभद्रता और मोबाइल फोन लूटकांड करने के आरोप में चार अधिवक्ताओं समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस सूचना पर जेल चौकी प्रभारी अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन का वीडियो मोबाइल से सिपाही बनाने लगा। तभी इसकी प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं में से कुछ अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी और सिपाही के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया और अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस संबंध में पुलिस ने अधिवक्ता अविनाश, आजाद, देवेंद्र और दीपू सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
