Home उत्तर प्रदेश अभिलेखागार में सुव्यवस्थित पत्रावलियों को देख की प्रशंसा, ग्राम सिमरधा के बस्ते...

अभिलेखागार में सुव्यवस्थित पत्रावलियों को देख की प्रशंसा, ग्राम सिमरधा के बस्ते का किया औचक निरीक्षण तहसील सदर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रांगण में किया पौधारोपण

31
0

झांसी। अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 श्री संजीव मित्तल ने आज तहसील सदर झांसी का वार्षिक निरीक्षण करते हुये कहा कि निरीक्षण का उददेश्य कमियां ढूढ़ना नही बल्कि कहीं कोई कमी है तो सुझाव देकर उसे ठीक करना है। उन्होने सम्पूर्ण तहसील का भ्रमण करते हुये सभी पटलों का निरीक्षण किया तथा समस्त कोर्ट को भी देखा। कोर्ट का निरीक्षण करते हुये उन्होने कहा कि कोर्ट केस लगातार सुने जाये। राजस्व विभाग का मूल कार्य है कोर्ट केस की सुनवाई कर निस्तारण करना है,अतः वादों के निस्तारण में प्राथमिकता देते हुए तेजी लाएं। अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री संजीव मित्तल द्वारा तहसील सदर के अभिलेखागार का निरीक्षण किया, निरीक्षण मेंअभिलेखागार की सफाई व्यवस्थाअच्छी पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि तहसील में कुल 183 गांव है। सभी के बस्तों को गांव वार सुसज्जित ढंग से रखा गया है। कुछ गांवों के बस्ते दो-दो हैं, जिसके संबंध में तहसीलदार द्वारा बताया गया कि एक गांव के अभिलेख अधिक होने के कारण दो बस्ते है। बन्दोबस्त नक्शा के संबंध में पूछे जाने पर अपर जिलाधिकारी वि/रा द्वारा बताया गया कि बन्दोबस्त नक्शा जिला मुख्यालय में उपलब्ध रहता है, अध्यक्ष राजस्व परिषद ने बन्दोबस्त नक्शा महत्वपूर्ण होने के कारण लेखपालों के बजाय अभिलेखागार में रखे जाने का सुझाव दिया।
   अभिलेखागार में ग्राम सिमरधा के बस्ते का निरीक्षण किया गया। बस्ते में सूची के अनुसार अभिलेख व्यवस्थित पाये गये। प्रथमदृष्ट्या सूची काफी पुरानी है। बस्ते में कुछ अभिलेख बहुत पुराने है और कुछ अभिलेख ब्रिटिश काल के आधार वर्ष खसरा 13590 देखा गया। उन्होंने अभिलेखों को डिजिटलाईज्ड कराने के निर्देश दिये गये जिससे कि खसरा जीर्ण-शीर्ण न हो।
   अध्यक्ष राजस्व परिषद ने तहसील सदर का निरीक्षण करते हुए नायब तहसीलदार बबीना कोर्ट का निरीक्षण किया और राजस्व वादों की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने लंबित राजस्व वादों के निस्तारण को प्राथमिकता से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को अन्य ड्यूटी में संलिप्त ना करते हुए वादों के अधिक से अधिक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए ताकि लंबित वादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।
   भ्रमण के दौरान अध्यक्ष राजस्व परिषद ने तहसील सदर में 10 बड़े बकायादारों की अंकित सूची को देखा गया है। सूची में टॉप 10 बकायादारों की जानकारी ली और चस्पा सूची से क्या बकायादारों पर प्रभाव पड़ता है के बारे में भी अध्यक्ष महोदय ने जानकारी प्राप्त की, चस्पा सूची में संजीव सरावगी 201 करोड़ का बकाया है उन्होंने नियमानुसार बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिये।               
    अध्यक्ष राजस्व परिषद ने निरीक्षण के दौरान वसूली की समीक्षा करते हुये आरसी के द्वारा वसूली की जानकारी ली। मुख्य देयो के साथ राजस्व/कर-करेत्तर की वसूली की प्रगति को देखा और कहा कि शासन की लक्ष्य के अनुरूप समस्त वसूली शत-शत किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वामित्व एवं वरासत योजना की जानकारी ली, अध्यक्ष राजस्व परिषद ने जनपद में अच्छा काम होने पर प्रशंसा व्यक्त की, उन्होने और कहा इस कार्य में बुन्देलखण्ड के जिलों में अच्छा कार्य हो रहा है। वार्षिक निरीक्षण में उन्होने मानव सम्पदा पोर्टल की समीक्षा करते हुये कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जानकारी त्रुटिरहित अपलोड करें।अध्यक्ष राजस्व परिषद ने भ्रमण के दौरान घरौनी प्रमाण पत्र वितरित की भी जानकारी ली।
     राजस्व परिषद द्वारा सर्वप्रथम रजिस्ट्रार कानूनगो प्रथम के कक्ष का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों का रख-रखाव व सफाई व्यवस्था सही पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील झांसी में 07 राजस्व निरीक्षक क्षेत्र के लिए एवं 03 राजस्व निरीक्षक कार्यालय हेतुपद सृजित है। अध्यक्ष राजस्व परिषद ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टाफ के रिक्रूटमेंट की कार्यवाही प्रचलित है जल्द ही पर्याप्त पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। 
      अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री संजीव मित्तल को तहसील सदर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने तहसील भ्रमण के द्वारा वृक्षारोपण किया और लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
          इस मौके पर मण्डलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह , जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार, एडीएम एफ/आर श्री राम अक्षयवर चौहान, प्रशासन श्री ए.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर श्री शशि भूषण, तहसीलदार सदर डॉक्टर लालकृष्ण सहित नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 
रिपोर्ट - मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here