झांसी। झांसी सूचना कार्यालय में तैनात सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह की 77 वर्षीय मां श्रीमती अंगूरी देवी का आज मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार के दौरान निधन हो गया है। जिस पर झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में इलाईट चौराहा स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार राम किशन अकेला, बृजेश साहू, कलाम कुरैशी, मुकेश तिवारी, दीपक चौहान, अरविंद भार्गव, तारीख इकबाल शिवू, रवि साहू, राहुल कोस्टा, राहुल उपाध्याय, प्रदीप कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
