झांसी। गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर इलाईट चौराहा स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में वरिष्ठ पत्रकार राम किशन अकेला की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और पत्रकारिता के माध्यम से दिन दुखियों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने समस्याओं के समाधान करने का निर्णय लिया गया। वही वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू ने पत्रकारों के आकस्मिक राहत हेतु पत्रकार कोष मीडिया क्लब के माध्यम से बनाने की पेश कस की। जिसे झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने शीघ्र कोष स्थापना के लिए बैंक खाता खोल कर आगे की कार्यवाही के लिए वादा किया। इस अवसर पर झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, बृजेश साहू, मुकेश तिवारी, अरविंद भार्गव, दीपक चंदेल, राहुल कोस्टा, राहुल उपाध्याय, मोहम्मद कलाम, प्रदीप कुमार, मोहम्मद आफरीन, नईम खान, तारीख इकबाल शिबू, सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
