झाँसी। 25 अक्टूबर 2026। होटल लेमन ट्री में बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (बी.डी.ओ.) की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चांदनी चौक के माननीय सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श रवि शर्मा एवं पीतांबरा बुक्स के विवेक बंसल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पटवारी ने की।समारोह में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें *संजय गेंड़ा को अध्यक्ष, हर्षवर्धन सेठ को महासचिव, देवेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शांतनु घोष को उपाध्यक्ष एवं सुनील नगरिया को चेयरमैन* का दायित्व सौंपा गया।*सलाहकार परिषद* में देवेंद्र गुप्ता (क्रेशर), के.सी. निखरा, सीताराम बिलैया, विजय खत्री, उपाध्यक्ष सुभाष खर्द, गोपाल गुप्ता (ग्रामोदय), गौरव गुप्ता (सी.ए.), संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह दांगी, सह-सचिव अरविंद गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष राकेश झा, मीडिया प्रभारी श्रेय काव्या, संगठन मंत्री सजल जैन, आई.टी. सेल प्रभारी शुभम पटवारी, मेंबरशिप चेयरमैन दिलीप सिंघल एवं मेंबरशिप को-चेयरमैन कुलदीप सिंघल ने कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ ली।इस अवसर पर विशेष रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज खुल्लर, महामंत्री पवन सरावगी, संयुक्त मंत्री अमित सिंह, उद्यमी श्री राकेश बघेल, दिल्ली के विधायक अशोक भारद्वाज, विपुल त्यागी, महिला कैट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल, श्रीमती स्मिता ओझा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विवेक बाजपेई एवं एडवोकेट राकेश झा ने संयुक्त रूप से किया, वहीं आभार प्रदर्शन महासचिव हर्षवर्धन सेठ ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश टकसाली, पंकज अग्रवाल, संजू तिवारी, रजत गहोई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
