नगर निगम की लापरवाही से हो रही आम जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर छात्र छात्राओं का प्रदर्शन

झांसी। बुंदेलखंड स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में छात्र छात्राओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए नगर निगम से मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सहित नवाबाद थाना का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए सभी छात्र छात्राओं को पुलिस अपने साथ ले गई। सोमवार को बुंदेलखंड स्टूडेंट यूनियन के छात्र-छात्राओं ने झाँसी में इलाहाबाद बैंक चौराहा रोड पर धरना-प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की लापरवाही के कारण लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क की समस्या की ओर प्रशासन से समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।उन्होंने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि संबंधित सड़क पूरी तरह से टूटी एवं जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा सड़क की मरम्मत एवं निर्माण के संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।बुंदेलखंड स्टूडेंट यूनियन द्वारा जनहित में धरना-प्रदर्शन कर समस्याओं की समाधान करने की मांग की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *