Home उत्तर प्रदेश हर घर तिरंगा तिरंगा अभियान, लोगों में संशय नियम विरुद्ध बनाए गए...

हर घर तिरंगा तिरंगा अभियान, लोगों में संशय नियम विरुद्ध बनाए गए तिरंगा

25
0

झांसी। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और पंद्रह अगस्त पर हर घर तिरंगा लहराने का केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के इस अभियान पर नगर निगम द्वारा घर घर जाकर 25 रुपए में दिए जा रहे तिरंगा झंडा में चक्र सही स्थान पर न लगने पर आम जन में संशय बना हुआ है। लोगों का कहना है आजादी का पर्व हमको भी मनाना है तिरंगे का मान सम्मान रखना है तो तिरंगा नियमानुसार तो हो। इस जनता के सवाल पर तिरंगा लेकर घर घर जा रहे नगर निगम कर्मियों के पास कोई जबाव नही, उनका कहना है की मिशप्रिंट हो गया। तिरंगा में जो चक्र होता है वह बीचों बीच बनाया जाता है लेकिन घर घर भेजे जा रहे तिरंगे में चक्र अपने स्थान पर न होकर आगे पीछे की दिशा में है। आजादी अमृत महोत्सव में तिरंगा लहराने के लिए किए गए करोड़ो खर्च क्या ऐसी प्रिंटिंग मशीन को दिए गए जो तिरंगा भी नियमानुसार नही बना सकी। तिरंगा में कमियों को भी नही देखा जा रहा बस सरकार का पैसा पास कर दिया गया जो जनता से वसूला जा रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here