
झांसी। जमीन कब्जाने को लेकर छह माह पूर्व हुई मारपीट ओर फायरिंग की घटना की विवेचना उरई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। उरई क्राइम ब्रांच ने विवेचना ग्रहण करते हुए इस मामले में फरार चल रहे दो ओर आरोपी गिरफ्तार कर लिए। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी निवासी शिवम राय ने छ माह पूर्व माह सितंबर 2024 में प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर पुलिया नंबर नौ निवासी सत्येंद्र यादव ओर उसके साथियों ने उसकी व पिता की मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में उसके पिता को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सत्येंद्र यादव ओर उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य के खिलाफ विवेचना जारी थी। इधर शिवम राय ने माह मार्च 2025 को डीआईजी झांसी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि प्रेमनगर पुलिस विवेचना शिथिलता बरत रही है उसके मुकदमे की जांच अन्य जिले से कराई जाए और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। डीआईजी के आदेश पर इस मुकदमे की विवेचना उरई क्राइम ब्रांच को भेज दी गई थी। उरई क्राइम ब्रांच ने विवेचना करते हुए प्रकाश में आए दो अन्य आरोपी नितेश राय, रजनीश राय को आज गिरफ्तार कर लिया है। वही बताया जा रहा है कि अन्य आरोपी राजेश राय और अन्य के खिलाफ अभी विवेचना जारी है, साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





