झांसी। दहेज उत्पीड़न के दर्ज मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर मुकदमा के आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी निवासी राहुल कोष्टा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन का उत्पीड़न करने के आरोप में महिला थाना में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे को लेकर ससुरालियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर मिडिएशन हुआ। लेकिन मिडिएशन में ससुराल पक्ष समझौता करने के राजी नहीं हुए। जिस पर हाईकोर्ट में मिडिएशन निरस्त हो गया था। जिससे बौखलाए मुकदमा के आरोपी कृष्ण इंक्लेव कॉलोनी निवासी मयंक कोष्टा ने 12 अगस्त को उसके भाई के मोबाइल पर फोन करके मुकदमा वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने और हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

