झांसी। दलित युवक को बेरहमी से पीट कर उसकी वीडियो सोशल मीडिया कर वायरल करने वाले दबंगों के खिलाफ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत करने के एक सप्ताह बाद भी रिपोर्ट दर्ज कर नहीं की। पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सीपरी बाजार के गोदू कंपाउंड निवासी बंदना ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र सीपरी बाजार में एक दुकान कर कार्य करता है। 14 अगस्त को रात में घर लौटते वक्त प्रेमगंज निवासी युवक और उसके आधा दर्जन साथियों ने उसके पुत्र को घेरकर लात घुसो से मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने तत्काल लिखित चमन गंज चौकी में की थी। वह तभी से लगातार पुलिस के चक्कर काट रही लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

