
झांसी। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 82 वीं जयंती सद्भावना दिवस पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में विभाग के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू व शहर अध्यक्ष पवन राज ठेकेदार सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आज देश में जो संचार क्रांति है उसके मूल में राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक विचार है। उन्होंने साप्रदायिकता और साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष कर सद्भावना की जड़ों को मजबूत किया।
इस अवसर पर अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, अनिल रिछारिया, हरिशंकर बाल्मीकि व रोवेश खान आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

