Home उत्तर प्रदेश 26 जून को श्रमणाचार्य श्री विनिश्चयसागरजी महामुनिराज का 50वां स्वर्णिम जन्मदिवस ‘गुरु...

26 जून को श्रमणाचार्य श्री विनिश्चयसागरजी महामुनिराज का 50वां स्वर्णिम जन्मदिवस ‘गुरु गुणगान महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा 50 सद्गृहस्थ गुरुभक्त दंपत्तियों को मिलेगा विशेष पूजन का अवसर

25
0

झांसी। प.पू. श्री श्रमणाचार्य श्री विनिश्चयसागर जी महामुनिराज का 50वां जन्मदिवस 26 जून को भक्तिभाव एवं उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है झांसी महानगर के मेडिकल गेट न. 2 के सामने स्थित श्री १००८ साँवलिया पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र करगुंवाजी में गुरुभक्तों द्वारा भारी उमंग उत्साह के साथ गुरुदेव का जन्मदिवस मनाने का निर्णय लिया गयाकरगुंवा मंत्री सिंघई संजय जैन ने बताया कि पूज्य गुरुदेव का 50वां जन्मपर्व क्षेत्र पर विराजमान पूज्य मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज एवं पूज्य गणिनी आर्यिकारत्न विभाश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में मनाया जाएगासौरभ जैन ‘सर्वज्ञ’ ने बताया आचार्य श्री विनिश्चयसागरजी महामुनिराज का जन्मदिवस ‘गुरु गुणगान महोत्सव के रूप में मनायेगे। प्रातः 7 बजे से करगुंवाजी मंदिर में श्रीजी का अभिषेक,विश्वशांति की कामना हेतू शान्तिधारा,नित्यनियम पूजन एवं गुरुवर के 50वें जन्मपर्व के उपलक्ष्य में 50 गुरुभक्त दंपत्तियों द्वारा संगीतमय विशेष पूजन करते हुए भक्तों के माध्यम से महार्घ समर्पित किये जायेंगे ततपश्चात अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन ‘सिर्स’ के सौजन्य से समाज के वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है एवं श्रीमति अंजलि जैन ‘सिर्स’ के द्वारा भक्तों को उपहार वितरित किये जायेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here