Home उत्तर प्रदेश नगर मजिस्ट्रेट ने कचहरी परिसर के बने छोटे द्वार को खुलवाया

नगर मजिस्ट्रेट ने कचहरी परिसर के बने छोटे द्वार को खुलवाया

39
0

झांसी। कचहरी चौराहे से जिला कोषागार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय व कलैक्ट्रेट में प्रवेश हेतु छोटा द्वार पुनः खुल जाने से पैदल व तिपहिया वाहनों से कचहरी चौराहा पर उतरने वाले अधिवक्ताओं , वादकारियों आदि को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ज्ञात हो कि एनआईसी के पीछे, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के सामने निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते ठेकेदार द्वारा कचहरी चौराहा की ओर बने छोटे द्वार को बंद कर दिया गया था जिससे अधिवक्ताओं, वादकारियों व अन्य लोगों को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कोषागार, जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचने के लिए लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा था। इस सम्बन्ध में जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार चौरसिया ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कोषागार में अधिकांश वृद्ध जनों/पेंशनर आदि आते हैं जो कचहरी चौराहा पर डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के निकट तिपहिया वाहनों से उतरकर उक्त छोटे द्वार से सीधे कलैक्ट्रेट परिसर में पहुंच जाते हैं। उक्त रास्ते से कई अधिवक्ता व वादकारियों का भी आवागमन होता है। रास्ता बंद होने से सभी को लम्बा चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ रहा है। दूसरे रास्ते की जानकारी न होने पर लोग यहां से वहां भटकते हैं।जिस पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल उक्त रास्ते को पुनः खुलवा दिया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here