
झांसी। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है।
मंगलवार को एसएसपी ने उपनिरीक्षक विनय कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी मसीहा गंज चौकी, राहुल सिंह को बी एच ई एल चौकी से मिनर्वा चौकी प्रभारी, मोहित राणा को जेल चौकी से प्रेमनगर थाना की नैनागढ़ चौकी प्रभारी, सोनू श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से बबीना की वी एच ई एल चौकी प्रभारी, भगत सिंह को चौकी ग्रासलैंड से हटाकर पुलिस लाइन, श्रीमती किरण रावत को एसएसपी कोतवाली से हटाकर साइबर थाना एस एस आई, नीतीश कुमार को थाना सदर बाजार से बरुआ सागर की धमना चौकी प्रभारी, रवि कुमार बरुआ सागर थाना से थाना सदर बाजार,अंकुर कुमार ककरबई से सीपरी बाजार थाना, वीरपाल गुरसराय थाना से बरुआ सागर थाना, दिनेश कुमार गिरी रक्सा थाना से मऊरानीपुर, मदन पाल कोतवाली से गरौठा थाना, सत्यभान, अभिषेक, सर्वेश, विष्णु, विवेकानंद, बृजेश, अनुज को पुलिस लाइन से जनपद के अलग अलग थानों में तैनाती दी गई, कामता प्रसाद रक्सा से पुलिस लाइन, अर्पित त्यागी सरकार से कोतवाली थाना, स्वाति शुक्ला थाना प्रेमनगर से मिशन शक्ति प्रभारी, गोकुल सिंह को बड़ागांव थाना से मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी, रविकांत गोस्वामी को थाना टोडीफतेहपुर से ककरवई थाना, शिवपाल को मऊरानीपुर की देवरी चौकी से हटाकर बड़ागांव थाना एसएसआई, प्रदीप कुमार को बजरंग चौकी से एस एस आई थाना कोतवाली, रामवीर सिंह को बिजौली चौकी प्रभारी से हटाकर थाना रक्सा एस एस आई, साजेश सिंह को मसीहा गंज चौकी से हटाकर मऊ रानीपुर थाना की देवरी चौकी प्रभारी, नबाव सिंह को ओरछा गेट चौकी से हटाकर बड़ागांव थाना की परीक्षा चौकी प्रभारी, धर्मसिंह को सदर बाजार से तोड़ीफतेपुर, भरत सिंह को मिनर्वा चौकी से हटाकर थाना सदर बाजार, विवेक सिंह को इलाईट चौकी से हटाकर बजरंग चौकी प्रभारी, अनुज कुमार को परीक्षा से चौकी से हटाकर इलाईट चौकी प्रभारी, रणविजय को सदर बाजार थाना से ग्रासलैंड चौकी प्रभारी, नीतीश कुमार को मऊरानीपुर से ओरछा गेट चौकी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक दिव्या सिंह को महिला रिपोर्टिंग चौकी से हटाकर थाना मोठ, शिवानी तंवर महिला थाना से रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी महिला महिला थाना, राजेश प्रताप को उलदन थाना से उलदन थाना, सरोज कुमार को बरुआ सागर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए अनुकंपा के आधार पर पुलिस लाइन भेजा गया। इसी क्रम में एसएसपी ने करीब 43 महिला पुरुष पुलिस कर्मियों के तबादले भी अलग अलग थानों में कर दिए है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

