Home Uncategorized सब्जी मंडी खाली पहुंची नगर निगम की टीम विरोध के चलते बैरंग...

सब्जी मंडी खाली पहुंची नगर निगम की टीम विरोध के चलते बैरंग लौटी, तीन दिन का दिया समय

73
0

झांसी। कई दिनों से चल रही सीपरी बाजार की सब्जी मंडी को हटाने की प्रक्रिया में दो बार नगर निगम की टीम को विरोध प्रदर्शन का सामना कर वापस लौटना पड़ा। आज फिर नगर निगम की टीम अपने लाव लश्कर और भारी पुलिस बल के साथ सब्जी मंडी की दुकानें हटाने पहुंची थी। जैसे ही नगर निगम की जेसीबी का पंजा अवैध दुकानों को तोड़ने के लिए शुरू हुआ, तभी सब्जी विक्रेताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन कर जेसीबी मशीन के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने उन्हें तीन दिन के अंदर अपनी अपनी दुकान हटाने का अल्टीमेटम देकर बैरंग लौटना पड़ा।

मंगलवार को नगर निगम का प्रशासनिक अमला, अतिक्रमण दस्ते और जेसीबी मशीन के साथ सीपरी बाजार पहुंचा। जहां भारी पुलिस बल सुरक्षा के बीच सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में बनी दुकानों को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। नगर निगम की जेसीबी मशीन के पंजे ने जैसे ही एक दुकान का टीन शेड तोड़ने का कार्य शुरू किया तभी सब्जी विक्रेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और दर्जनों महिलाएं जेसीबी मशीन के आगे बैठ कर प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान सुरक्षा में मौजूद पुलिस बल ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं जेसीबी मशीन के आगे से हटने को तैयार ही नहीं थी। महिलाओं का भारी विरोध प्रदर्शन देख नगर निगम की सब्जी व्यापारियों को तीन दिन में खुद ही दुकान हटा लेने का अल्टीमेटम दिया। नगर निगम ने माइक से अलाउंस करते हुए सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि आप लोग तीन दिन में अपनी अपनी दुकान हटा ले अन्यथा 16 अगस्त के बाद बल पूर्वक नगर निगम दुकानें हटाने की कार्यवाही करेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here