Home Uncategorized भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मसीहा बनी चांदनी

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मसीहा बनी चांदनी

141
0

झांसी। चांदनी किन्नर भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मसीहा बनकर आई। एक अनूठी पहल पेश कर राहगीरों की मदद की। जहां एक ओर झांसी में भीषण गर्मी में पारा आसमान छू रहा है, वही इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत दिलाने के लिए चांदनी किन्नर ओर अपने साथियों के साथ शीतल शरबत वितरण किया।

बबीना ब्लॉक के बी एच ई एल क्षेत्र आरा मशीन निवासी चांदनी किन्नर वैसे तो पूरे इलाक़े में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने में चर्चाओं में रहती है। किसी गरीब कन्या की शादी हो या गरीब परिवार में कोई दुख की घड़ी चांदनी किन्नर ओर उसके साथी हमेशा मदद के लिए आगे रहते है। अभी वर्तमान झांसी जनपद में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों का जीना मोहाल हो रहा। सड़क पर चलने के दौरान लू के थपेड़े पड़ने से लोगों की हालत खराब पड़ी है। ऐसे में चांदनी किन्नर ओर उसके साथियों ने आरा मशीन के पास झांसी ललितपुर रोड पर राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरण कर उन्हें गर्मी से राहत दिलाई। चांदनी किन्नर की यह अनूठी पहल देख हर किसी ने उसकी सराहना की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here