झांसी। मंडी सचिव के आवास पर तैनात पीआरडी जवान के साथ मारपीट कर नकदी ओर मोबाइल फोन की लूटकांड करने वाले आरोपियों को न्यायलय विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित झांसी नेत्रपाल सिंह की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर उनका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई को पीआरडी जवान ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मंडी सचिव के आवास पर तैनात था। तभी सागर गेट पानी की टंकी के पास निवासी अमित वर्मा ओर मोहित अमरिया आए ओर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी तथा उसकी शर्ट की जेब में रखे 17 सौ रुपए लूट कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। आज न्यायालय में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर उनका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

