Home Uncategorized भागीदारी न्याय सम्मेलन में भाग लेने लखनऊ जायेंगे कांग्रेसी

भागीदारी न्याय सम्मेलन में भाग लेने लखनऊ जायेंगे कांग्रेसी

61
0

 

झांसी। आज कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य ने बताया कि भारतीय इतिहास में राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज को दलितों , पिछड़ों और शोषित वर्ग के सामाजिक स्तर के सुधार हेतु अपने राज्य में उन्हें विशेष अवसर प्रदान करने ले लिए उन्हें आरक्षण का जनक कहा जाता है। डा. भीमराव अम्बेडकर ने वंचित वर्ग को आरक्षण देने जैसे क्रांतिकारी निर्णय के लिए उन्हें “सामाजिक लोकतंत्र का स्तंभ “कहा था।

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या 25 जून को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग एवं पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ के मार्स ऑडिटोरियम में ” भागीदारी न्याय सम्मेलन “आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें झांसी से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश, जिला व शहर पदाधिकारी और कांग्रेसी बड़ी संख्या में अध्यक्ष भाग लेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मनोज सोनी व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह यादव ने बंगरा, सरकार एवं रानीपुर में संपर्क किया। वही अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास व पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने आवाहन किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here