झांसी। शासन के निर्देश पर स्थानांतरित होकर गैर जनपद गए क्षेत्राधिकारियों के खाली पद पर नवागत क्षेत्राधिकारियों सहित दो अन्य को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने आज क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह को सदर से हटाकर सिटी सर्किल, नवागंतुक क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह को टहरौली सर्किल, क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रिया को सदर सर्किल/पुलिस लाइन ओर यातयात का क्षेत्राधिकारी श्रीमती आसमा बकार को टहरौली से हटाकर क्षेत्राधिकारी मोठ/साइबर के साथ पुलिस कार्यालय का प्रभार सौंपा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

