
झांसी। आज गहोई गौरव के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर अध्यक्ष गोपाल मर की अध्यक्षता में परख ब्लड बैंक के डायरेक्टर बी के गुप्ता और संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया जिसमें गहोई गौरव के 18 सदस्यों ने रक्तदान किया संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं है सबसे बड़ी मानव सेवा है एक बार रक्तदान करने के बाद 3 महीने बाद फिर रक्तदान किया जा सकता है एक बोतल रक्त 4 लोगों के काम में लाया जा सकता है जिसमें प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन, RBC, etc को अलग कर 4 अलग अलग जरूरत मंद लोगों को दिया जा सकता है और रक्तदान करने से व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ रहता है रक्तदान करना जरूरी होता है इससे हमारे शरीर में बहने वाला रक्त गाढ़ा नहीं रहता है रक्त ज्यादा गाढ़ा रहने से हार्ट अटैक की सम्भावना बनी रहती है।
समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए अगर हम अपने रक्त से किसी की जान बचाने का कार्य करते हैं तो इससे बड़ी और सेवा नहीं हो सकती है रक्तदान शिविर के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता राजू ने सभी रक्तदान करने वालों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गहोई गौरव के वरिष्ठ साथियों के युवा बच्चों ने भी रक्त दान किया । युवा बच्चों में रक्तदान करने वाले स्नेहा सेठ ,प्रखर सेठ एवं अमन नीखरा रहे उनको कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र बिलैया और
अचल खरया ने सम्मानित किया इस रक्तदान शिविर में मनमोहन गेड़ा( संस्थापक अध्यक्ष) कमलेश सेठ रज्जु (पूर्व अध्यक्ष) जुगल किशोर (पूर्व अध्यक्ष) कृष्ण मुरारी गुप्ता( पूर्व अध्यक्ष), के. डी गुप्ता ( पूर्व अध्यक्ष) अचल खरया, अमर नगरिया, राधे गोविन्द गुप्ता, विवेक सेठ, प्रमोद चउदा, विशाल चउदा, राजेंद्र गुप्ता चेलरा, अमन गुप्ता, अलका गेडा, रुचि मर, वर्षा नीखरा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष आकाश नीखरा एवं अंत में आभार महामंत्री अमर नगरिया ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

