Home Uncategorized हिट वेब कि चपेट में वृद्ध की मौत

हिट वेब कि चपेट में वृद्ध की मौत

41
0

 

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा इलाके से बेहद दुखद भरी खबर सामने आई। जहां भीषण गर्मी के बीच हिट वेब कि चपेट में आने से एक वृद्ध की रास्ते में सड़क पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी खुशीपुरा निवासी 65 वर्षीय केशव बाल्मिक शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में भीषण गर्मी के प्रकोट हिट वेब कि चपेट में आकर वह गश्त खाकर जमीन पर गिर पड़े। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन तब तक केशव की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने अपनी कागजी कार्यवाही करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here