
झाँसी। शुक्रवार को झाँसी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक इलाइट चौराहे पर ईद-ए-सईद यानी मौला अली (अ.स.) की विलायत और दीन-ए-इस्लाम मुकम्मल होने के मुक़द्दस (पावन) मौके पर एक शानदार आयोजन किया गया।
इस मुबारक मौके पर आम जनता के लिए निःशुल्क वेज बिरयानी और ठंडे शर्बत का वितरण (सबील) किया गया। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सैकड़ों की तादाद में राहगीरों व स्थानीय लोगों ने इसका लाभ उठाया।
आयोजकों का कहना है: “मौला अली (अ.स.) की विलायत का यह दिन आपस में खुशियाँ, मोहब्बत और भाईचारा बांटने का संदेश देता है। इसी पैगाम को आम करने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह सेवा कार्य किया गया है।”
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में स्थानीय समाजसेवियों और युवाओं का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

