Home Uncategorized वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आउट सोर्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आउट सोर्स कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 

62
0

झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स कर्मचारियों ने अपनी वेतन सही समय में दिलाए जाने ओर वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स पर प्राइवेट कंपनी की और से लगे सफाई कर्मचारी गुरुवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि इतनी महंगाई के जमाने में आठ हजार रुपए महीने की वेतन में गुजारा नहीं चलता साथ ही महीने का वेतन समय पर नहीं मिलता। इस महीने का वेतन आज तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई की कीमतों में वृद्धि हो गई है। साथ ही गृहस्थी चलाने में भी काफी दिक्कते हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर वेतन मिले और वेतन में वृद्धि की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here